ग्राम वडयूडा, अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मृत्यु, SDRF ने मलबे से बरामद किए शव
अल्मोड़ा: आज प्रातः डीसीआर/आपदा से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम वडयूडा, थाना सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा में एक मकान ढहने से कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल से लगभग 03 किलोमीटर पूर्व मार्ग पर मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध होने पर SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ पैदल ही घटनास्थल की ओर रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय लोगों, फायर सर्विस एवं जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मलबे में सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष), पत्नी राजेन्द्र राम; कल्पना आर्या (19 वर्ष), पुत्री राजेन्द्र राम; एवं मनीष कुमार (18 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र राम के रूप में हुई।
वहीं, 01 व्यक्ति गुलाब राम मकान के बाहर स्थित कमरे में सो रहे थे, जो मकान ढहने के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
SDRF टीम द्वारा बरामद शवों को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
