हल्द्वानी: मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर 31 अगस्त 2026 को टीमों ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए।
विभाग के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावट पर प्रभावी कार्रवाई करना है।

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान देशी घी और किशमिश समेत खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लिए गए।
रामपुर रोड स्थित श्री शिवशक्ति इंटरप्राइजेज से देशी घी और नल बाजार स्थित चिरंजीवीलाल के प्रतिष्ठान से किशमिश का नमूना लिया गया।
निरीक्षण के दौरान किशमिश की पैकेजिंग और लेबलिंग में नियमों के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आई। विभाग के अनुसार संबंधित कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ मिसब्रांडिंग के संबंध में चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रस्तावित की गई है।
लिए गए विधिक नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है।
लालकुआं और हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। विभागीय टीम ने कुल सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और बेसन का एक विधिक नमूना जांच के लिए लिया।
यह नमूना हरिपुर रतनसिंह क्षेत्र स्थित भट्ट जनरल स्टोर से लिया गया। इसके अलावा रामपुर-लालकुआं और सनेस मंडी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री बेचने और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया।
विभाग के अनुसार 31 अगस्त को रामनगर क्षेत्र में भी दो खाद्य कारोबारियों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा है कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नैनीताल जिले में मिलावटी, असुरक्षित और नियमों के विपरीत लेबल वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
