देहरादून- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2.0 सरकार में शिक्षा मंत्री बने धन सिंह रावत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रिंसिपल के 50 फ़ीसदी पद विभागीय परीक्षा से भरे जाएंगे। एलटी व प्रवक्ता कैडर के शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होंगे । इसके अलावा जिस बड़ी भर्ती का जिक्र शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने किया है उसमें मिनिस्ट्रियल एवं चतुर्थ श्रेणी के 3200 रिक्त पद हैं। जिनमें जल्द नियुक्ति की जानी है।
गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी है कि शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है लिहाजा प्रदेश में प्रिंसिपल के 950 रिक्त पदों में 50% प्रमोशन और 50% विभागीय परीक्षा से भरे जाएंगे। इसके अलावा उप शिक्षा अधिकारी से एडी स्तर तक 125 अधिकारियों के पद भी खाली हैं, जिन्हें 1 महीने के अंदर भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि वह खुद प्रदेश के 500 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे इसके अलावा बेसिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत 2650 अधिनस्थ सेवा चयन के जरिए, एलटी शिक्षकों के 1400 पद भरे जाएंगे साथ ही लोक सेवा आयोग से 1000 प्रवक्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इन सारी नियुक्तियों से 5000 से ज्यादा नए शिक्षक राज्य के स्कूलों में मिलेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: गन्ना किसानों का 10 करोड़ भुगतान
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

