- 30 हजार कर्मचारी और 18 हजार सुरक्षाकर्मी लगेंगे चुनाव ड्यूटी में
देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में इस बार 30,000 सरकारी अधिकारी व कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव में सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी के लिए 18,000 सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। 2500 हल्के-भारी वाहनों को चुनाव के लिए अधिग्रहित किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव में मतदान व मतगणना के लिए 24,000 कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव प्रबंधन के लिए 4000 कर्मचारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी के लिए 2000 अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
- राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया, चुनाव प्रबंधन में लगेंगे 4000 कर्मचारी
निर्वाचन आयोग ने चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए एनआईसी की मदद से सॉफ्टवेयर तैयार किया है। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक, इस सॉफ्टवेयर से ही रैंडम आधार पर चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगी। एक जिले के अफसरों को दूसरे जिलों में प्रेक्षक बनाया जाएगा। आयोग ने अपनी मतदाता सूची पहली बार ऑनलाइन वेबसाइट www.sec.uk.gov.in पर उपलब्ध कराई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Job Alert) SSB कांस्टेबल के 827 पदों पर अवसर
हल्द्वानी :(दुखद) मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से घर में कोहराम
साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस 

