देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के सरकारी अस्पतालो में 258 जांचें ऐसे होंगी मुफ्त

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- सरकारी अस्पतालों की तरफ रुख करने वाले लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है कि अब इलाज के दौरान 258 प्रकार की पैथोलॉजी जांच मुफ्त होगी। इसके लिए मरीजों को जांच से पहले कटने वाला बिल का झंझट ही खत्म हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पैथोलॉजी जांच निशुल्क दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल

सरकार के इस निर्णय के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, बेस अस्पताल संयुक्त और प्राथमिक अस्पतालों पर यह लागू होगा। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में 258 पैथोलॉजी जांच फ्री करने का निर्णय लिया गया है इससे राज्य के लाखों लोगों के इलाज में आसानी होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें