देहरादून: प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, उद्योग व कारखाने बंद रहेंगे। साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रखे जाएंगे। सचिवालय प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश में शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से चुनाव को निष्पक्ष व निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराने को सभी कार्यवाही की जा रही हैं। प्रदेश के सभी निवासी मतदान में शामिल हों, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, उद्योग व कारखानों में कार्यरत मजदूरों के लिए अवकाश घोषित किया है। सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र चौधरी ने आदेश में कहा कि प्रदेश में मतदान के दिन अविरल प्रक्रिया वाले संस्थान, शासकीय व अशासकीय कार्यालय, कारखाना अधिनियम के तहत कार्यरत कारीगर, मजबूर व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में कार्यरत मजदूरों के लिए अवकाश रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

