- 123 योग प्रशिक्षकों की होगी भर्ती
देहरादून। प्रदेश के 119 राजकीय महाविद्यालयों और राज्य विवि में 123 योग प्रशिक्षकों की आउटसोर्स भर्ती रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जैम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता का चयन किया जा रहा है। आउटसोर्स में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराने के लिए 198 सेवा प्रदाताओं ने आवेदन किया था। रेंडम आधार पर 10 सेवा प्रदाताओं का चयन हो चुका है।
प्रयाग पोर्टल के जरिए आउटसोर्स में नौकरी पाने के लिए युवाओं को पहले किस्मत की परीक्षा देनी होगी। संख्या अधिक होने पर रेंडम आधार पर प्रतिभागियों की सूची तैयार
जैम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता का हुआ चयन, जल्द जारी की जाएगी विज्ञप्ति की जाएगी।
शासनादेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में पदों के सापेक्ष तीन गुना अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार और परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आवेदक रिक्त पदों के सापेक्ष तीन गुना से अधिक होने पर रेंडम आधार पर छंटनी होगी।
123 पदों पर 369 अभ्यर्थियों की छटनी रैंडम आधार पर की जाएगी। उच्च शिक्षा के सहायक निदेशक गोविंद पाठक ने बताया कि जैम पोर्टल के टेंडर खुल गए हैं। आवश्यक दस्तावेज पूरे होने पर सेवा प्रदाता प्रयाग पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके बाद प्रयोग पोर्टल से आवेदन मांगे जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ मंजूर
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली, हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम
उत्तराखंड: मंदिरों के फूल बनेंगे रोजगार का साधन, महिला समूहों को मिलेगा फायदा
उत्तराखंड: अब गंदगी नहीं चलेगी, यात्रा रूट के साफ ढाबों को मिलेगा सम्मान
रामनगर : (बड़ी खबर) DM ललित मोहन रयाल ने सुनी 183 समस्याएं, कई अधिकारियों को भी फटकारा
उत्तराखंड: पहाड़ की तस्वीर बदलेगी रेल लाइन: पर्यटन, व्यापार और सफर सब होगा आसान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 400 CCTV खोज कर पुलिस खोज लाई फिरोज गांधी को, ये है मामला
उत्तराखंड: यहाँ कैफे ओनर महिला ने नहीं दिया उधार तो लड़कों ने फाड़े उसके कपड़े
उत्तराखंड: जिस कर्नल को दुश्मन न हरा सके, साइबर ठगों ने 11 लाख की लगा दी चपत
उत्तराखंड: जनता की शिकायत पर एक्शन, वेतन रुका तो जारी हुए सर्टिफिकेट 
