- 15 दिन में जमा हो कलस्टर स्कूलों की डीपीआरः डॉ. धन सिंह रावत
- पदोन्नति से भरे जायेंगे प्रधानाध्यापकों के शत-प्रतिशत रिक्त पद
- एक ही दिन होंगे शिक्षक संघ चुनाव, संविधान में होगा बदलाव
देहरादून- प्रदेशभर में चयनित कलस्टर स्कूलों की डीपीआर दो सप्ताह में निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं, ताकि समय पर बजट आवंटित किया जा सके। शिक्षण सत्र को नियमित करने के दृष्टिगत आगामी सत्र से शिक्षक संगठनों के चुनाव पूरे प्रदेश में एक ही दिन कराये जायेंगे, जिसमें शत-प्रतिशत शिक्षकों को प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये शिक्षक संगठनों के संविधान में संशोधन के प्रस्ताव मांगे गये हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से जनपद भ्रमण की रिपोर्ट तलब कर प्रत्येक अधिकारी से संबंधित जनपदों की फीडबैक ली। डॉ. रावत ने कहा कि सूबे में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत सरकार ने कई कदम उठाये हैं। जिसके तहत शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में जाकर विकासखंडवार विद्यालयों की समीक्षा कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिये गये हैं जिसकी समीक्षा शिक्षा मंत्री स्वयं करेंगे। उन्होंने जनपद स्तर पर चयनित कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर दो सप्ताह में निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश बैठक में दिये। साथ ही कहा कि जो जनपद समय पर डीपीआर उपलब्ध नहीं करायेंगे उनको बजट आवंटित नहीं किया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से पूरे प्रदेश में शिक्षक संगठनों के चुनाव एक ही दिन कराये जायेंगे, जिसमें सभी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को शिक्षक संगठनों से संविधान संशोधन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के राजकीय उच्चतर विद्यालयों में हेडमास्टर के रिक्त पद पूर्व की भांति शत-प्रतिशत पदोन्नति से भरे जायेंगे। जबकि राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को 50 फीसदी पदोन्नति व 50 फीसदी राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरू, योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर सचिव एम.एम. सेमवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, संयुक्त सचिव जे.एल. शर्मा, बी.एस. बेरा, उप सचिव अनिल कुमार पाण्डे, अपर निदेशक बेसिक एस.पी. खाली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा 
