- मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुनर्विचार याचिका को दी मंजूरी
- –पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले को पलटते हुए दोषियों को निर्दोष दिया था करार
- –मुख्यमंत्री धामी ने पीङिता के परिजनों को न्याय दिलाने का दिया था भरोसा
देहरादून। छावला केस की पीड़िता उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास रंग लाते दिख रहे हैं। इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को मंज़ूरी दे दी है। मामले में सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी को नियुक्त करने को भी मंज़ूरी प्रदान की गई है।
गौरतलब है कि 9 फरवरी 2012 को दिल्ली के छावला द्वारका में 19 वर्षीय युवती के साथ रेप के बाद दुष्कर्म की जघन्य घटना प्रकाश में आई थी। मामले में तीनों अभियुक्तों को जिला न्यायालय ने दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी जिसे हाइकोर्ट दिल्ली ने भी बरकरार रखा था। हालांकि अभी कुछ दिनों पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए निर्दोष करार ठहराया था।
तभी से इस मामले में पूरे उत्तराखंड एवं देशभर से रिव्यु पेटिशन की मांग की आवाजें उठ रही है। इस पूरे मामले को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। वह इस मामले में लगातार पीड़िता के परिजनों के संपर्क में बने हुए थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिन पूर्व ही नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में छावला केस की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात कि थी और भरोसा दिलाया था कि उत्तराखण्ड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की है। मामले से संबंधित वकील चारू खन्ना से भी पूरी जानकारी ली है।
अब, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यह प्रयास रंग लाए हैं। इस प्रकरण में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को मंजूरी दे दी है।
इस मामले में सरकार की तरफ से एसजी तुषार मेहता और एडिशनल एसजी ऐश्वर्या भाटी को नियुक्त करने को भी मंज़ूरी दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप 
