देहरादून- उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी दूर होगी। चिकित्सा चयन आयोग मेडिकल कॉलेज में 393 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। दरअसल राज्य के मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से फैकल्टी की कमी चल रही है, देहरादून के अलावा हल्द्वानी और अल्मोड़ा तथा श्रीनगर में कई विभागों में 30 से 40% पद खाली चल रहे हैं। इसलिए सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसरों के 393 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया था। इसका अधियाचन चिकित्सा चयन आयोग को भेजा गया, लेकिन आचार संहिता के चलते विज्ञप्ति प्रकाशित नहीं हो पाई।
अब माना जा रहा है कि चिकित्सा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ डीएस रावत के अनुसार 1 सप्ताह के भीतर असिस्टेंट प्रोफेसर के 393 पदों के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी और इस भर्ती के साथ ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से चली आ रही फैकल्टी की समस्या भी दूर होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

