उत्तराखंड: यहां भवन की मरम्मत के दौरान गिरा मलबा, ठेकेदार की मौत, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल
कोटद्वार में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मकान की मरम्मत के दौरान अचानक गिरे मलबे की चपेट में आकर एक ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पुराने मकान में खिड़की निकालने का कार्य किया जा रहा था।
घटना पदमपुर सुखरो इलाके की है, जहां स्थानीय निवासी राकेश नेगी अपने मकान की मरम्मत करा रहे थे। कार्य में मूल रूप से शिब्बूनगर निवासी 54 वर्षीय ठेकेदार नंदकिशोर नौडियाल, मजदूर सदानंद (19) निवासी महुआ, जिला महाराजगंज (यूपी) और रामचंद्र (53) निवासी मनकारा, जिला महाराजगंज (यूपी) राकेश नेगी के मकान में मरम्मत का कार्य कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब 1 बजे जब दीवार से खिड़की हटाई जा रही थी, तभी ऊपर से भारी मलबा गिर गया। तीनों लोग इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए। मिस्त्री रामशरण की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और बेस अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि मजदूरों को गंभीर चोटें आईं।
श्रमिकों ने बताया कि खिड़की निकालने से पहले रस्सी से उसे खींचने की योजना थी, लेकिन ठेकेदार ने बिना इंतजार किए खुद ही खिड़की हिला दी जिससे मलबा गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे से इलाके में शोक की लहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 
