CTET Result Out at ctet.nic.in: शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटेट (CTET) के दिसंबर 2022 सत्र के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में 9.5 लाख से अधिक उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। उम्मीदवार अपना स्कोर चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। सीबीएसई ने कहा कि सीटीईटी यानी सीटेट का परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा।
2022 में सीटीईटी परीक्षार्थियों की कुल संख्या पिछले साल की तुलना में कम है । CTET 2021 में कुल 35,55,162 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि इस साल 32,43,746 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। CTET रिजल्ट एनलिसिस के आधार पर, CTET 2022 में पिछले साल की तुलना में कुल 3,11,416 कम उम्मीदवार उपस्थित हुए । सीबीएसई द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, 14,22,959 उम्मीदवारों में से 5,79,844 उम्मीदवारों ने पेपर 1 के लिए क्वालीफाई किया, जो परीक्षा में शामिल हुए थे । कुल 17,04,282 ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था । जबकि केवल 14,22,959 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
