CTET July 2023 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी जुलाई 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई 2023 तक है. वहीं शुल्क 27 मई 2023 तक जमा किया जा सकता है.
सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को पेपर 1 के लिए 1000 रुपये और पेपर 2 के लिए 1200 रुपये फीस देना होगा. वहीं एससी व एसटी श्रेणी को पेपर 1 के लिए 500 रुपये और पेपर 2 के लिए 600 रुपये फीस जमा करनी होगी. CTET में दो पेपर होते हैं. पेपर I उनके लिए है जो कक्षा I से V तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं और पेपर II उनके लिए है, जो कक्षा VI-VIII के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं. CTET के प्रत्येक प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पर आधारित होते हैं.
वल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा. आवश्यक विवरण सही से नहीं भरने और शुल्क नहीं जमा करने वाले अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा. अभ्यर्थी निर्धारित लास्ट डेट या उससे पहले तक पंजीकरण कर सकते हैं. एग्जाम फीस का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
