उत्तराखंड में कोरोनावायरस CORONAVIRUS कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है राज्य में 11 ऑरेंज जोन और एक ग्रीन जोन और नैनीताल जिले को रेड जोन में रखा गया है इसके अलावा 32 कंटेनमेंट क्षेत्र भी बनाए गए हैं बावजूद इसके कोरोनावायरस कोविड-19 का संक्रमण दिन-प्रतिदिन पहाड़ी जिलों की तरफ भी बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस कोविड-19 के जांच सैंपल की पेंडेंसी चिंता का विषय है क्योंकि बड़ी संख्या में जांच रिपोर्ट रोजाना जा रही है और पेंडिंग भी बढ़ रही है मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे तक आई रिपोर्ट में 41 लोग संक्रमित आए थे जिसके बाद देर शाम 8:00 बजे दूसरा मेडिकल बुलेटिन जारी हुआ है।

मंगलवार देर शाम 8:00 बजे आई स्वास्थ्य रिपोर्ट में 44 लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसमें से देहरादून में 11 लोगों को, नैनीताल में 22 लोगों को, पौड़ी में तीन, टिहरी में तीन, रुद्रप्रयाग में 2 और चमोली में तीन लोगों को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। अब राज्य में कोरोनावायरस कोविड-19 के कुल संक्रमित ओं की संख्या 1043 हो गई है जबकि 252 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं मंगलवार को दिन भर में कुल 85 मरीज नए संक्रमित पाए गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

