ऋषिकेश -एम्स में इंटर्न के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हॉस्टल को क्वॉरेंटीन कर दिया गया है। इंटर्न इमरजेंसी में काम करती थी। लिहाजा, एम्स प्रशासन ने संस्थान की इमरजेंसी को भी 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। इमरजेंसी को सेनिटाइज करने के बाद आपात मरीजों के लिए खोला जाएगा। फिलहाल संस्थान में आने वाले गंभीर मरीजों का इलाज कोविड इमरजेंसी में किया जाएगा। एम्स प्रशासन ने इंटर्न के संपर्क में आए तमाम चिकित्सकों और स्टाफ के अलावा अन्य लोगों को चिन्हित कर लिया है। अब सभी का कोविड-19 का सेंपल लिया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट रविवार को सामने आने की बात एम्स के डीन U B Mishra ने कही है। बता दें कि इंटर्न एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। इंटर्न की तैनाती इमरजेंसी में की गई थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा 
