उत्तराखंड में विपक्ष में बैठी कांग्रेस में कुछ दिन ठीक-ठाक चलता है और उसके बाद फिर से अचानक कोई न कोई कलह सामने आ जाती है अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी (Prakash Joshi) के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह Pritam Singh को लिखे गए पत्र के बाद हड़कंप मच गया है ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने सुझाव के नाम पर पार्टी के अंदर चल रही अंदरूनी कलह को सामने रख दिया है हालांकि प्रकाश जोशी ने यह कहा कि यह किसी पर आरोप लगाने की उनकी मंशा नहीं है लेकिन उनके द्वारा लिखे गए पत्र से सीधे समझा जा सकता है कि कांग्रेस में भीतर खाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा।

प्रकाश जोशी ने जहां एक और सरकार की कमजोरियों को उजागर न कर पाने की बात कही है तो वही पार्टी के नेताओं द्वारा असमंजस भरे बयान दिए जाने की बात भी कही है, यही नहीं विधायकों के वेतन संबंधी मामलों में भाजपा को जवाब देने के लिए अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है इसके अलावा कई अन्य मामले भी प्रकाश जोशी ने अपने पत्र के माध्यम से उठाए हैं। जाहिर सी बात है कि प्रकाश जोशी ने इस पत्र के माध्यम से इशारों इशारों में अपने प्रदेश के नेतृत्व पर सवाल दागे हैं।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
