मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश
नैनीताल/मुक्तेश्वर : नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने क्षेत्र में तेजी से बन रही बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कुछ लोगों द्वारा समूह बनाकर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं और साथ ही होमस्टे योजना का लाभ भी लिया जा रहा है।
आयुक्त ने प्रथम दृष्टया इन निर्माणों को भू-कानून का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर क्षेत्र में इस प्रकार की बड़ी इमारतों का निर्माण और योजनाओं का दुरुपयोग गंभीर मामला है तथा इससे भू-कानून की भावना प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में भू-कानून का व्यापक दुरुपयोग होने की आशंका है।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने जिलाधिकारी नैनीताल और जिला विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बन रही ऐसी सभी इमारतों और रिसॉर्ट्स की विस्तृत जांच की जाए। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या अनियोजित निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार के निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि भू-कानून का दुरुपयोग रोका जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 
