सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने वर्ष 2026–27 का बजट पेश करते हुए विकास और प्रगति की सोच को संतुलन मॉडल के जरिए सामने रखा। बजट में सरकार ने आठ मूल मंत्रों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रावधान करते हुए संतुलित विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की है।

सरकार ने अंग्रेजी शब्द SANTULAN के प्रत्येक अक्षर को विकास की अलग-अलग अवधारणाओं से जोड़ा है। इसमें S से समावेशी विकास, A से आत्मनिर्भर उत्तराखंड, N से नई सोच, T से तीव्र विकास, U से उन्नत गांव और शहर, L से लोक सहभागिता, A से आर्थिक शक्ति और N से न्यायपूर्ण व्यवस्था को प्रमुख आधार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) D.El.Ed अभ्यर्थियों के लिए आई सूचना

बजट में सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और महिला कल्याण योजनाओं के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लिए लगभग 1327.73 करोड़ रुपये, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के लिए 600 करोड़ रुपये तथा सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना के लिए करीब 598.33 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि, पशुपालन और उद्योग से जुड़ी योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मिशन एप्पल, ट्राउट प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, स्टार्टअप और निवेश प्रोत्साहन योजनाओं के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल

नई सोच और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए राज्य डाटा सेंटर सुदृढ़ीकरण, साइबर सिक्योरिटी, ई-ग्रंथालय, लैब ऑन व्हील्स और एआई आधारित परियोजनाओं के लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है।

तीव्र विकास के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, गड्ढा मुक्त सड़क अभियान, नागरिक उड्डयन और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां पति की आंखों में मिर्च झोंक प्रेमी के पास चली गई महिला

ग्रामीण और शहरी विकास के तहत पंचायतों, नगर निकायों और अवस्थापना सुविधाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही पुलिस आवास, जेल निर्माण, एसडीआरएफ और न्यायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भी बजट रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संतुलन मॉडल के माध्यम से राज्य में समावेशी विकास, आर्थिक मजबूती और न्यायपूर्ण व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा तथा उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें