दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने राज्य के विकास, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी राज्यों की चुनौतियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे राष्ट्रीय मंच पर उठाए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मानव संसाधन सबसे बड़ी ताकत है। इसी सोच के साथ उत्तराखंड सरकार शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और युवा सशक्तिकरण पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है, जबकि स्कूलों में स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लासरूम और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और सेमीकंडक्टर तकनीक जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए राज्य में स्टार्टअप, उद्यमिता और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि, उद्योग, पर्यटन, ऊर्जा और सेवा क्षेत्र को जोड़कर विकास का एक समन्वित मॉडल तैयार कर रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव निवेश, रोजगार और प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी के रूप में दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को प्राकृतिक खेती, बागवानी, औषधीय पौधों, योग, वेलनेस, पर्यटन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में राष्ट्रीय मॉडल बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमालय, गंगा, यमुना और राज्य के विशाल वन क्षेत्र पूरे देश की अमूल्य धरोहर हैं। इसलिए हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण, आपदा प्रबंधन, ग्रीन एनर्जी और पर्वतीय बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष नीति और दीर्घकालिक वित्तीय सहायता की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने सुशासन और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल निगरानी प्रणाली, ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कदमों ने शासन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और नीति आयोग के सभी सदस्यों को अगले वर्ष उत्तराखंड में आयोजित होने वाले कुंभ मेले और नंदा राजजात यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में पूरी प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ योगदान देता रहेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती.. 
