देवाल के घेस मोटरमार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, चार घायल
देवाल। चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में घेस मोटरमार्ग पर लोसरी के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। गहरी खाई होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है।
बताया जा रहा है कि वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान संबंधी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
