चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं…बल्कि शासन को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना है। प्रशासन खुद जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में प्रदेशभर में छह लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया और 60 हजार से ज्यादा समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। वहीं चमोली जिले में अब तक 13 जनकल्याण शिविर लगाए गए, जिनमें 752 शिकायतें मिलीं और 683 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 2500 से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीमांत गांवों को प्रथम गांव के रूप में विकसित करने के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने बीते वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य में जी-20 बैठकों का आयोजन, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, शीतकालीन यात्रा की शुरुआत और निवेश के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 3.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए हैं, जिनमें एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर काम शुरू हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके अलावा धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर 34 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।
चमोली जिले के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम, माणा और नीति क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से भविष्य में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने बताया कि हेली एम्बुलेंस सेवा के जरिए वर्ष 2024 से अब तक चमोली के 76 गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सका है। जिले में 42 हजार से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है और 25 हजार से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत चमोली के 48 हजार से अधिक किसानों को 196 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी गई है। वहीं दीनदयाल होमस्टे योजना के तहत जिले में 872 नए होमस्टे तैयार हुए हैं…जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।
बदरीनाथ मंदिर चोरी मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है। सरकार इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होने देगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे CM धामी, समस्याएं सुनीं और कह दिया- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार साथ खड़ी है’
हल्द्वानी :डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: कोटद्वार की इन बेटियों ने राष्ट्रीय हॉकी में बनाई पहचान, खेल दिवस पर हुआ सम्मान
उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश! 31 अगस्त-1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड में यहां जिला जज की फोटो से बनाया फर्जी WhatsApp अकाउंट, लोगों से मांगे पैसे
CM धामी का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड में शुरू हुई पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें क्या-क्या मिलेगा
रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार
उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update 
