चमोली: गोपेश्वर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में लगातार विकास योजनाओं पर काम हो रहा है और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
लखपत बुटोला ने कहा कि अक्सर विपक्षी विधायकों के साथ भेदभाव की बातें कही जाती हैं…लेकिन उनके क्षेत्र में सड़क, पुल और अन्य विकास कार्य तेजी से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हित में किए जा रहे कार्यों का स्वागत किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने चमोली जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता है।
इसके साथ ही विधायक ने बदरीनाथ धाम में सामने आए वित्तीय अनियमितताओं के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए और किसी भी तरह की अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
बुटोला ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि जनता से सीधे संवाद करने वाले ऐसे कार्यक्रम लोगों की समस्याओं के समाधान में मददगार साबित हो रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
