चंपावत को CM धामी का बड़ा तोहफा! अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा हल्द्वानी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिला चिकित्सालय में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एमआरआई (MRI) मशीन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र के लिए 40 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल नए अस्पताल बनाना नहीं…बल्कि उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) SIR में घोर लापरवाही पर दो अधिकारियों पर गिरी गाज

उन्होंने कहा कि अब चंपावत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एमआरआई जांच के लिए हल्द्वानी या दूसरे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मस्तिष्क, रीढ़, नसों, जोड़ों, कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की जांच अब जिला अस्पताल में ही हो सकेगी। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेंगे और समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान भी बचाई जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जा रहा है। वहीं करीब 11.71 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डायग्नोस्टिक विंग, ऑपरेशन थिएटर और पार्किंग का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट! 92% काम पूरा, चुनाव आयोग ने दिए नए निर्देश

उन्होंने कहा कि अमोड़ी में 2.18 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इसके अलावा इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान में 129 बेड के छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है…और जिले में नए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : मोहर्रम जुलूस में नियम तोड़ना पड़ा भारी, आयोजकों पर दर्ज हुआ मुकदमा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को निःशुल्क और कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी किसी भी परिवार के इलाज में बाधा न बने।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महारा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें