खटीमा। ऊधम सिंह नगर के खटीमा में 9 अप्रैल 2026 का दिन खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami अपने गृह क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
करीब 7 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बने इस भव्य भवन के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।
इस मौके पर शौर्य सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश से पूर्व सैनिक और अन्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए स्वागत पंडाल और व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या और नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
प्रशासन और संगठन मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं…जिससे खटीमा में एक बड़ा आयोजन देखने को मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन 
