हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में सहभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने सहज ज्योति पूजन में भाग लेते हुए 108 थालियों में ज्योति प्रज्वलित की और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सदियों से धर्म, साधना और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में गढ़वाल और कुमाऊँ मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन” स्थापित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है…जिससे आध्यात्मिक पर्यटन, योग, आयुर्वेद और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक परियोजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने का प्रयास जारी है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Job Alert) SSB कांस्टेबल के 827 पदों पर अवसर
हल्द्वानी :(दुखद) मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से घर में कोहराम
साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस 

