उत्तराखंड: किच्छा चीनी मिल ने गन्ना किसानों को किया भुगतान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

किच्छा। किच्छा चीनी मिल ने 7 जनवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों को जारी कर दिया है। मिल प्रबंधन के अनुसार 1 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का कुल 9.30 करोड़ से अधिक का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित गन्ना समितियों को भेजा गया है।

मिल के अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेयी ने बताया कि यह भुगतान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री के निर्देशों के क्रम में प्राथमिकता के आधार पर किया गया है।

ADVERTISEMENTS

समिति-वार भुगतान इस प्रकार है….किच्छा समिति को लगभग 7.03 करोड़, हल्द्वानी को 1.05 करोड़, पंतनगर को 90.23 लाख, सितारगंज को 29.84 लाख और गदरपुर समिति को 1.37 लाख से अधिक की राशि भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका

मिल प्रबंधन के अनुसार पेराई सत्र 16 नवंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक कुल 64.48 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। अब तक 24.97 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 2,42,320 कुंतल चीनी का उत्पादन हुआ है…जबकि औसत चीनी परता 9.86 प्रतिशत दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश

अधिशासी निदेशक ने किसानों से साफ-सुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति करने तथा गन्ना पर्ची का एसएमएस मिलने के बाद ही कटाई करने की अपील की है, ताकि बेहतर गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें