देहरादून : देहरादून में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जब पुष्कर सिंह धामी ने बल्लूपुर चौक पर आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है…बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हर नागरिक अपने घर, गली और शहर की सफाई को अपनी जिम्मेदारी नहीं मानेगा तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता को आदत बनाना होगा। यह केवल एक अभियान नहीं…बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। यदि हर व्यक्ति स्वेच्छा से आगे आए, तो राज्य को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना आसान हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनभागीदारी वाले अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि लोगों में जागरूकता बनी रहे।
गौरतलब है कि नगर निगम देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर और भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद
उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज 
