CM DHAMI

उत्तराखंड: भूस्खलन प्रभावित सड़कों के लिए 461 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया आभार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य के लिए महत्वपूर्ण है और इससे सड़कें मजबूत होंगी तथा यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बरसों की परेशानी खत्म! रामगढ़ की सड़कों पर अब होगा डामरीकरण

इस योजना के तहत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर 17 स्थानों के लिए 233 करोड़ और पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ मार्ग पर 3 स्थानों के लिए 228 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : यहां गुलदार के हमले से महिला की मौत, घर में कोहराम

मुख्यमंत्री ने बताया कि एनएच-134 चारधाम यात्रा का प्रमुख मार्ग है…जहां अक्सर भूस्खलन के कारण दिक्कतें आती हैं। अब सुधार कार्यों से यात्रा आसान और सुरक्षित होगी।

वहीं एनएच-09 पर काम होने से सीमांत क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नैनीताल जिले में 6 नए गौसदन बनेंगे, DM ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का काम कर रहे हैं…जिससे विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें