देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल के बाद लोहियाहेड निवासी आठ वर्षीय देव के इलाज की उम्मीद बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के बेहतर उपचार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने और इलाज में आने वाला खर्च वहन करने के निर्देश दिए हैं।
बताया गया है कि देव बचपन से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है। उसके हाथ-पैर काम नहीं करते हैं। परिवार लंबे समय से उसका इलाज करा रहा है और देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भी उसका उपचार हो चुका है।
दुकान पर मुलाकात के बाद सीएम ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में लोहियाहेड में स्थानीय कारोबारी रवि शर्मा की दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान रवि शर्मा ने अपने बेटे देव की स्वास्थ्य समस्या के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
बच्चे की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने उसके समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों की टीम पहुंची घर
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सोमवार देर शाम जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया समेत स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम देव के घर पहुंची।
टीम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी और ऑर्थो विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी डॉ. एचएस ऐरी शामिल रहे।
चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की और उसके पहले हुए उपचार तथा मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ली।
पहले होगी MRI जांच
चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की मौजूदा स्थिति और पुराने उपचार की जानकारी के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करने से पहले MRI जांच जरूरी है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बच्चे की MRI तत्काल कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से बच्चे और उसके परिजनों को अस्पताल तक ले जाने के लिए वाहन और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।
इलाज में नहीं आने दी जाएगी कमी
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री की पहल से देव के परिवार को अब उसके बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है। परिवार ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
