अल्मोड़ा: जिले के धार की तुनी क्षेत्र में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से दो नेपाली मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम जरूरी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया और मलबा हटाने का काम शुरू किया।
हादसे के दौरान दोनों मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। अचानक दीवार गिरने से वे उसके नीचे दब गए। बचाव दल ने काफी प्रयास किया….लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद शवों को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। दीवार गिरने के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन की टीम हादसे से जुड़ी आवश्यक कागजी और कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
अल्मोड़ा जिले में बारिश और मलबे से जुड़ी घटनाओं के बीच इससे पहले हवालबाग ब्लॉक में भी एक मकान में मलबा घुसने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निर्माण स्थलों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
