हल्द्वानी-(बड़ी खबर) प्राधिकरण में अंधेरगर्दी, कमिश्नर का छापा, सचिव और उप सचिव से स्पष्टीकरण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल दीपक रावत ने बुधवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय मे विभिन्न पत्रावलियों, नोट शीटस का कार्य वर्ष 2020 से सेवानिवृत्त कार्मिक से कराये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे शासकीय कार्यों की गोपनीयता समाप्त हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण

इस पर आयुक्त ने सचिव एवं संयुक्त सचिव को स्पष्ट करने को कहा कि इस प्रकार का कृत्य किस आधार पर कराया जा रहा हैं। उन्होंने जानकारी चाही कि प्राधिकरण में नियुक्त अभियन्ताओं को 10 से 20 हजार तक वेतन दिया जा रहा है यह वेतन किस मद से दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार...एक की मौत !

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिक से नोटशीट बनवाना उचित नही हैं जिसकी फोटो कापी अलग से रखी जाय। श्री रावत ने कार्यो की गोपनीयता को बरकरार रखे जाने में प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही दृष्टिगोचर हो रही हैं इस सम्बन्ध में सचिव एवं संयुक्त सचिव स्पष्ट करें क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी जाए। इस दौरान आयुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अपने-अपने तहसीलों का निरीक्षण करने तथा निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें