प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी राज्य के सभी जिला अधिकारियों को लॉक डाउन lockdown का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं, दरअसल आज लॉक डाउन का पहला दिन है बावजूद इसके कई शहरों में लॉक डाउन का अनुपालन होते नहीं दिखाई दिया जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं इस बीमारी की भयावहता को समझ नहीं रहे हैं. लिहाजा राज्य सरकारों को इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि लॉगडाउन का अनुपालन हर हाल में हो जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उत्तराखंड में लॉकडाउन का अनुपालन सख्ती से करने के निर्देश दिए हैं, Instructions by Chief Minister Rawat
दरअसल सुबह से ही देहरादून, हल्द्वानी सहित उधम सिंह नगर, हरिद्वार कई पहाड़ के जिलों में अवश्यकीय काम से जा रहे लोगों के अलावा, अनावश्यक रूप से भी भीड़भाड़ और लोगों को इधर-उधर जाते देखा गया जिसके बाद प्रशासन ने धारा 144 लगाए जाने की सूचना के साथ-साथ लोगों को इस बारे में जागरूक किया कि, कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय है कि घर में रहकर अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की जाए, बावजूद इसके देहरादून में कई जगह पुलिस प्रशासन से लोग झड़प करते भी दिखाई दिए. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल राज्य के सभी जिलाधिकारी और एसएसपी को लॉकडाउन के सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं।
strictly follow lockdown
Nainital, क्या हुआ ऐसा कि विदेशी जोड़ा भाग निकला..
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
