देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपील की है कि वे अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया केवल सूचना साझा करने का माध्यम नहीं है….बल्कि यह फेक न्यूज़ और नकारात्मक नैरेटिव के खिलाफ लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में बुधवार को आयोजित सोशल मीडिया मंथन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने शासन और जनता के बीच सीधे संवाद को आसान बनाया है। अब एक ट्वीट या फेसबुक संदेश के माध्यम से शिकायत या सुझाव का तुरंत समाधान संभव है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार बच्चों का इलाज, बुजुर्गों की पेंशन बहाल करना, सड़क मरम्मत और आपदा प्रबंधन में मदद मिली है।
सीएम धामी ने चेतावनी दी कि फेक न्यूज़, अफवाहें और नकारात्मक कंटेंट समाज में भ्रम फैलाने का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स से कहा कि वे उत्तराखंड की संस्कृति और गौरव से जुड़ी जानकारी को सही ढंग से साझा करें और भ्रामक सामग्री का विरोध करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए हैं…लेकिन कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर गलत नैरेटिव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे समय में जिम्मेदार कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सकारात्मक और तथ्यात्मक कंटेंट से “ब्रांड उत्तराखंड” को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई 
