चम्पावत- स्थानांतरण पर आए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनीत तोमर द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी चम्पावत का कार्यभार ग्रहण किया। विनीत तोमर जनपद चम्पावत के 21वे जिलाधिकारी बने। सोमवार को ठीक 10 बजे नवागंतुक जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कोषागार के द्वितालक कक्ष का निरीक्षण कर कार्यभार ग्रहण किया गया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए राजस्व विभाग से सम्बंधित विभिन्न जानकारी दी गई। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी गई एवं परिचयात्मक बैठक हुई।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- चालान छुटाने को लेकर फरियादी खा रहे धक्के, कभी RTO तो कभी CO दफ्तर
उसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट, आपदा कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 कार्यक्रम में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ऐशवर्य शर्मा पुत्र प्रणव प्रकाश शर्मा कक्षा दो विद्यालय ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट को प्रशास्ति पत्र एवं परुस्कार की निर्धारित धनराशि दी। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी ऋचांशु शर्मा, उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, कोषागार के कर्मचारी, जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के प्रभारी व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा गोल्ज्यू मंदिर पहुचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (दुःखद) यहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) 3 IAS अधिकारियों के तबादले, इस जिले के डीएम का रुका तबादला

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
