हल्द्वानी। भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण में इस बार नागरिकों को बड़ी सुविधा दी गई है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने स्व-गणना (Self Enumeration) पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी गणना कर इस नई व्यवस्था की शुरुआत की और लोगों से इसका अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने का विकल्प मिला है। स्व-गणना पोर्टल 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।
कमिश्नर ने कहा कि स्व-गणना से डेटा अधिक सटीक और त्रुटिरहित होगा, साथ ही डिजिटल प्रक्रिया से काम में तेजी आएगी। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर OTP के माध्यम से लॉगिन कर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
प्रक्रिया पूरी होने पर एक यूनिक SE ID मिलेगी…जिसे सुरक्षित रखना होगा और प्रगणक के आने पर दिखाना होगा।
दीपक रावत ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेकर जनगणना को सफल बनाएं और भरोसा दिलाया कि सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
