उत्तराखंड के लोहाघाट में देर रात एक कार खाई में गिर गयी। कार खाई में गिरने से एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक मैक्स वाहन (संख्या यूके 01 टीए 1505) शनिवार की रात पूजा से वापस लौटते समय अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गयी। हादसा शनिवार को करीब देर रात करीब 12 बजे हुआ। सभी लोग पूजा करके वापस लौट रहे थे। घायलों में एक युवक और युवती की मौत हो गयी जबकि हादसे में चार वाहन सवार घायल हुए हैं। जिन्हें चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वाहन के खाई में गिरने के बाद साथ में गए दूसरे वाहन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाला । प्राइवेट वाहन और थाना लोहाघाट के वाहनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा। वाहन में सवार लोगों के नाम चालक मुकेश कुमार उम्र लगभग 34 वर्ष, हेमा देवी उम्र लगभग 27 वर्ष, पूजा देवी उम्र लगभग 28 वर्ष, हयात राम उम्र लगभग 60 वर्ष, तुलसी देवी उम्र लगभग 62वर्ष, रेवती देवी उम्र लगभग 65 वर्ष, राहुल उम्र लगभग 18 वर्ष, ममता देवी उम्र लगभग 18 वर्ष, गोपाल दत्त उम्र लगभग 50 वर्ष , विशाल उम्र लगभग 18 वर्ष है। जिनमे से ममता और विशाल कि मौत हो गयी है, दोनों मृतक बापरु निवासी हैं। जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 

