RISHIKESH NEWS-सेल्फी खिंचने को लेकर कई लोग जान गंवा चुके है। पिछले दिनों ही हल्द्वानी में एक युवक की सेल्फी लेने के दौरान पुल से गिरकर मौत हो गई। इससे पहले भी कई युवा अपनी जान जोखिम में डाल चुके है। ऋषिकेश में सेल्फी लेने के दौरान एक गजब का मामला सामने आया। युवक ऋषिकेश से चीला होते हुए अपने घर बिजनौर जा रहा था।
जंगल में वह एक जगह सेल्फी ले रहा था तभी एक गुलदार उसके सामने आ पहुंचा। फिर क्या था। मरता क्या नहीं करता। युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद एक लक्कड़ के सहारे किनारे पहुंचा युवक दो दिन तक नीलधारा और गंगा की मुख्य धारा के बीच फंसा रहा। शनिवार को युवक को सप्तऋषि पुलिस चौकी प्रभारी ने जलपुलिस ने रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर क्षेत्र के नागलसोती के गांव हरचंदपुर निवासी अनुराग ऋषिकेश में गुब्बारों की डेकोरेशन का काम करता है। गुरुवार को वह अपने घर बिजनौर जा रहा था। चीला में पहुंचने पर युवक सेल्फी ले रहा था। तभी एक गुलदार उसके सामने आ गया। गुलदार को देख उसके होश उड़ गये। हमले से बचने के लिए युवक गंगा में छलांग लगा दी। उसका मोबाइल भी पानी में गिर गया।
जैसे-जैसे उसने एक लकड़ी की मदद से नदी पार किया। वह दो दिन तक गंगा की मुख्य धारा और नीलगंगा के बीच शदाणी घाट के पास भूखा रहा। पूछताछ में युवक ने बताया कि शनिवार को उसने बैग में रखी माचिस को सुखाया। इसके बाद आग जलाई। इस बीच जंगल में धुआं उठ गया तो कुछ लोगों ने जंगल में धुंए की सूचना सप्तऋषि पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीन रावत को दी।
सूचना मिलते ही प्रवीण रावत पुलिस टीम के साथ शदाणी घाट पर पहुंचे। इसके बाद जलपुलिस की मदद से गंगा की मुख्य धारा को पार कर नीलधारा की तरफ पहुंचे। जहां से धुआं उठ रहा था उस जगह पर पहुंचे तो वहां उन्हें एक युवक दिखा। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उनके होश उड़ गये। युवक ने बताया कि वह दो दिनों से जंगल में फं सा था। ऐसे मेें वह रात में पेड़ पर रहकर किसी तरह से जंगली जानवरों से बचा रहा। पुलिस ने पहले उसे खाना खिलाया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना पर परिजन थाने पहुंचे। जिसके बाद युवक को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
