तपोवन क्षेत्र में कैफे संचालक की स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या।
मुनिकीरेती (ऋषिकेश)- मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में एक कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टि प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। स्कूटी सवार दो हमलावर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक नोएडा निवासी नितिन देव का तपोवन स्थित डेक्कन वैली में फ्लैट है। देर रात नितिन अपने कैफे से फ्लैट पर वापस आ रहे थे। फ्लैट के नीचे ही दो बदमाशों ने नितिन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। चार गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद नितिन के शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में स्कूटी सवार दो हमलावर दिखाई दिए। जिनकी पहचान करने के प्रयास पुलिस कर रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि हत्या की क्या वजह रही होगी इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस अपनी जांच और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर चुकी है। प्रथम दृष्टि प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या की आशंका है। पुलिस कई पहलुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ाने में जुट गई है। नितिन फ्लैट में अकेला रहता था जबकि उसके तीन फ्लैट और हैं जो किराए पर दिए हुए हैं। नितिन का वीरभद्र रोड पर कैफे हैं। फिलहाल पता चला है कि नितिन को चार गोली लगी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

