RUDRAPUR NEWS- रक्षाबंधन को भाई-बहन का पवित्र त्योहार मना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। बहन उसके लंबी आयु की दुआं करते हुए राखी उसकी कलाई में बांधती है। लेकिन अगर उसी दिन भाई की मौत की खबर मिले तो उस बहन पर क्या गुजरेंगी। यह तो एक बहन ही अच्छे से जान सकती है। ऐसा ही मामला रुदपुर में आया। जहां राखी के दिन एक भाई ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से शिवपुरी मोहल्ला, मीरगंज, बरेली निवासी राजीव गिरी ने ट्रांजिट कैंप के जनपद इनक्लेव में मकान बनाया है। वह कई साल से पत्नी छाया गोस्वामी और दो बेटों के साथ रह रहे हैं। रविवार को राजीव गिरी और उनका पुत्र अरुण कहीं गए हुए थे। रक्षा बंधन में उनकी बेटी नीतू मायके आई हुई थी।
इस दौरान दोपहर बाद नीतू अपनी मां छाया के साथ आजादनगर, ट्रांजिट कैंप में रहने वाले मामा के घर चली गई। घर में राजीव गिरी के20 साल का पुत्र अनिकेत उर्फ विशाल गिरी गोस्वामी अकेला था। इस दौरान अनिकेत ने कमरें में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं लगी। जब रात को अनिकेत की मां और बहन घर पहुंची तो उसे लटका देख उनके होश उड़ गए। घर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर ट्रांजिट कैंप के एसआई प्रदीप शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
