उत्तराखंड राज्य में पिछले 7 महीनों के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। तो वहीं, बुधवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 4402 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी बुधवार को प्रदेश भर में 4402 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है, जोकि बीते दिनो से काफी अधिक है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 1956 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इसके साथ ही 6 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7456 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 22962 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1678 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 592, बागेश्वर जिले में 148, चंपावत जिले में 75, उत्तरकाशी जिले में 38, हरिद्वार जिले में 694, अल्मोड़ा जिले में 225, रुद्रप्रयाग जिले में 16, पिथौरागढ़ जिले में 123, टिहरी जिले में 126, चमोली जिले में 73, पौड़ी जिले में 238 और उधमसिंह नगर जिले में 376 केस आये है। तो वही, बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदेश भर में 4482 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। तो वही, उत्तराखंड शासन सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 

