Dehradun news- उत्तराखंड राज्य में पिछले 7 महीनों के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ने लगे हैं। तो वहीं, शनिवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 1560 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी शनिवार को प्रदेश भर में 1560 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 270 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7423 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3254 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 537 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 404, बागेश्वर जिले में 13, चंपावत जिले में 46, उत्तरकाशी जिले में 20, हरिद्वार जिले में 303, अल्मोड़ा जिले में 52, रुद्रप्रयाग जिले में 6, पिथौरागढ़ जिले में 82, टिहरी जिले में 28, चमोली जिले में 8, पौड़ी जिले में 24, और उधमसिंह नगर जिले में 37 केस आये है। तो वही, बीते दिन यानी शुक्रवार को प्रदेश भर में 814 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। तो वही, उत्तराखंड शासन सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते 
