देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना के के मामलों में आज बढोतरी सामने आई है।राज्य में आज कोरोना के 36 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344219 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330476 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 36 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 05 ,हरिद्वार से 02 , नैनीताल जिले से 07, उधमसिंह नगर से 01, पौडी से 19 , टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344219 मरीजों में से 330476 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6160 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7407 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 176 है। इधर रिकवरी रेट 96.0 प्रतिशत पहुंच गया है।
सेना के कई जवान संक्रमित , स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उक्त जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले की चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
अभी तीन जवानों को एमएच में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी ले रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त संक्रमित जवान बाहर से लौटे हैं या ये मामले फ्लू क्लीनिक में आए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान 

