Breaking News- कुमाऊं में बागेश्वर तक पहुंचा कोरोनावायरस, हालात चिंताजनक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मंगलवार को कोरोनावायरस ने न सिर्फ शतक का आंकड़ा पूरा किया बल्कि कुमाऊं क्षेत्र में बाबा बागनाथ की धरती बागेश्वर जिले में भी दस्तक दी उधर गढ़वाल में चमोली और पौड़ी में भी मामले सामने आए उधम सिंह नगर और नैनीताल भी कोरोनावायरस के चपेट में आने से बच नहीं पाए मंगलवार को शाम 3:00 बजे के स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन में राज्य के अलग-अलग जिलों के 8 लोगों में कोरोनावायरस कोविड-19 की पुष्टि हुई इसके साथ ही आंकड़ा 104 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित

अब तक ग्रीन जोन में शामिल बागेश्वर जिले में भी दो लोगों में कोरोना वायरस कोविड-19 की पुष्टि हुई है जिसके बाद पहाड़ में हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चमोली जिले में एक नैनीताल जिले में दो पौड़ी गढ़वाल जिले में एक और उधम सिंह नगर जिले में दो सहित कुल राज्य में 8 के मंगलवार शाम 3:00 बजे तक आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली

प्रवासियों ने डाला टेंशन में-

बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासियों के आगमन के साथ ही कोरोनावायरस ने तेजी से सैकड़ा पूरा किया है बल्कि मंगलवार को अपराहन 3:00 बजे तक 8 मामले सामने आ चुके थे पहाड़ों में कोरोनावायरस की दस्तक से जहां लोग बेहद परेशान हैं तो वही प्रवासियों के लगातार हो रहे आगमन से हालात और चिंताजनक होने के आशंका जताई जा रही है हालांकि स्वास्थ्य विभाग और उत्तराखंड सरकार लगातार सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होने का दावा कर रहा है लोगों को भी सतर्क और सुरक्षित रहने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “Breaking News- कुमाऊं में बागेश्वर तक पहुंचा कोरोनावायरस, हालात चिंताजनक

Comments are closed.