देहरादून– उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का कहर जारी है ,आज राज्य के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के 4964 नये मामले सामने आए है।
जबकि चिंताजनक है कि राज्य में आज भी 8 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। बता दें कि पिछले 1 सप्ताह से राज्य में कोरोना मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है।राज्य में आज कोरोना के कुल 4964 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 391915 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज रिकॉर्ड 3422 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 349364 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
शुक्रवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 4964 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 1489 ,हरिद्वार से 706 , नैनीताल जिले से 666, उधमसिंह नगर से 485 , पौडी से 375, टिहरी से 120, चंपावत से 279, पिथौरागढ़ से 195, अल्मोड़ा 261, बागेश्वर से 214, चमोली से 55 , रुद्रप्रयाग से 44, उत्तरकाशी से 75 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 391915 मरीजों में से 349364 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 8133 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7468 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 29950 है। इधर रिकवरी रेट 89.14 प्रतिशत पहुंच गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी 
