देहरादून- उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले पूर्णतया थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना इन मामलों में सीमित ही सही लेकिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो, दीपावली त्यौहार के बाद कोविड-19 के मामले मैं बढ़ोतरी हुई है हालांकि कई जिले ऐसे हैं जहां कोविड-19 के एक भी मामले नहीं है। बावजूद इसके सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल जारी रखा है। ताकि पूर्ण रूप से वैक्सीनेशन तक किसी प्रकार का कोई खतरा न बना रहे।
उत्तराखंड राज्य में आज वैश्विक महामारी के 16 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से सिर्फ 5 लोग डिस्चार्ज हो पाए हैं इस तरह आज एक्टिव के केसो की भी संख्या बढ़कर के 158 हो गई है।उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड- 19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में एक, देहरादून में नौ, हरिद्वार में चार, रुद्रप्रयाग में एक तथा उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल ,पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंह नगर में आज एक भी कोरो ना के संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला इस तरह आज 16 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा भी बढ़कर के 344014 हो गया है।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
