देहरादून- उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का कहर जारी है ,आज राज्य के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के 2127 नये मामले सामने आए है। जबकि राज्य में आज एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।
राज्य में आज कोरोना के कुल 2127 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 354304 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 294 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 333365 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2127 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 991 ,हरिद्वार से 259 , नैनीताल जिले से 451, उधमसिंह नगर से 189 , पौडी से 48, टिहरी से 35, चंपावत से 26, पिथौरागढ़ से 30, अल्मोड़ा 43, बागेश्वर से 04, चमोली से 25 , रुद्रप्रयाग से 13, उत्तरकाशी से 13 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 354304 मरीजों में से 333365 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6790 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7430 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 6603 है। इधर रिकवरी रेट 94.54 प्रतिशत पहुंच गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 

