हल्द्वानी- हल्द्वानी की मुखानी थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो न सिर्फ महिलाओं को अपना निशाना बनाता था, बल्कि उनके साथ शारीरिक शोषण भी करता था। एक के बाद एक नए मामले खोलने से पुलिस भी हैरान है। फिलहाल अभी दो मामलों में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि जांच में 50 से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं। जिनमें आरोपी ने महिलाओं के साथ न सिर्फ ठगी की है बल्कि एक एक कर शारीरिक शोषण भी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना पुलिस ने चारु चंद्र जोशी निवासी बागेश्वर और हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी दो हरिया उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जिसने न सिर्फ कई महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है, बल्कि उनको शारीरिक शोषण का शिकार भी बनाया है। पुलिस ने हरिद्वार में जीएनएम का कोर्स कर रही एक महिला के साथ फेसबुक दोस्ती कर खुद को डिस्टिक मेडिकल ऑफीसर बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹165000 ठगने और उसके साथ जबरन बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी चारु चंद्र जोशी द्वारा एक और मामले में ईकोटाउन डहरिया हल्द्वानी निवासी एक महिला की भी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹500000 की ठगी की है। जिसके खिलाफ 420 का मुकदमा भी दर्ज हुआ है वही पूछताछ में अभियुक्त चारू चंद्र जोशी ने एक और मामले में गरुड़ बागेश्वर निवासी की पत्नी को सीएमओ कार्यालय में सरकारी जॉब लगाने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की ठगी करना भी प्रकाश में आया है।
यही नहीं पुलिस जांच में एक के बाद एक खुलासे देख सभी हैरान है। अभियुक्त चारुचंद्र जोशी द्वारा दिल्ली निवासी महिला के साथ भी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर ₹1000000 इतना और उसके साथ विभिन्न तारीखों में दिल्ली जाकर बलात्कार करना पता चला है। इसके साथ ही एक अन्य मामले में हल्द्वानी निवासी की बहन से स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ₹200000 ठगने का मामला भी सामने आया है। तथा दो अलग-अलग मामलों में पिथौरागढ़ निवासी और खटीमा निवासी महिला से नौकरी लगाने के नाम पर उनसे शारीरिक संबंध बनाना भी सामने आया है। इसके अलावा हल्द्वानी में एक महिला से बेस अस्पताल में उच्च पद पर प्रमोशन के नाम पर ₹75000 की ठगी करने का मामला भी प्रकाश में आया है। यही नहीं आरोपी द्वारा एक और मामले में हल्दुचौड़ हल्द्वानी निवासी से साडे ₹800000 उधार लेकर उन्हें फर्जी चेक थमा ने का मामला भी सामने आया है। पुलिस अभी पूरे मामले में छानबीन कर रही है।
पुलिस ने आरोपी को सुराग रस्सी पता रस्सी वह मुखबिर की सूचना पर 10 जनवरी को चंबा पुल सही पार्क जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। जबकि गिरफ्तारी टीम में दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी दरोगा संजय कुमार और कॉन्स्टेबल नरेंद्र राणा शामिल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) प्रशासन की छापेमारी, फायर NOC नहीं मिलने पर 5 कोचिंग सील
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भूमि के कुर्रे में विलम्ब होने पर आयुक्त ने नाराज, SDM को किया तलब
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) निजी स्कूलों की मनमानी पर सबसे बड़ा शिकंजा, 1 रुपए में TC, एक्ट्रा फीस वापस करने के निर्देश लागू
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के विकास विजन को किया साझा
देहरादून : पूरे उत्तराखंड में 28 से तेज बारिश का दौर
उत्तराखंड में बंदरों का आतंक! हमले से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरी महिला
उत्तराखंड: दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदलीं
UTTRAKHAND : खुशियां लेकर लौट रहा था परिवार…रास्ते में तेज रफ्तार कैंटर ने सब कुछ बदल दिया
UTTRAKHAND: मामा की बेटी से निकाह किया…गुस्से में मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोद डाला 
