देहरादून- उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 1200 नये मामले सामने आए है। वही प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।
सोमवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 1200 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 2499 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 04.40 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।
जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 368 ,हरिद्वार से 160 , नैनीताल जिले से 210, उधमसिंह नगर से 211 , पौडी से 34, टिहरी से 10 , चंपावत से 67, पिथौरागढ़ से 07, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर से 17, चमोली से 11 , रुद्रप्रयाग से 35, उत्तरकाशी से 45 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 76301 मरीजों में से 44391 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 2656 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,128 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 29428 है। इधर रिकवरी रेट 58.18 प्रतिशत पहुंच गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 

