- RBI का बड़ा ऐलान, 2000 रूपये का नोट बंद, अगर आपके पास ये नोट हैं तो क्या करे, पढ़िए पूरी खबर।
उत्तराखंड-(नितेश बिष्ट) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बीते शुक्रवार को 2000 रूपये के नोट सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा की है। 2000 रूपये के नोट 23 मई से बैंकों में जमा या बदले जा सकते हैं। दरअसल शुक्रवार शाम को आरबीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 2000 रूपये के नोट चलन में मौजूद रहेंगे और 30 सितंबर तक वैध मुद्रा बने रहेंगे।
इसके अलावा आरबीआई ने बैंकों से 2000 रूपये का नोट देने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा। साथ ही आरबीआई ने बैंकों से 30 सितंबर तक यह नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने की बात कही। लोग 23 मई से 2000 के नोट बैंकों में बदल या जमा कर सकते हैं। हालांकि, एक बार में सिर्फ 20,000 रूपये मूल्य के नोट ही बदले जाएंगे।
बहरहाल, आरबीआई ने यह स्पष्ट नहीं किया कि एक व्यक्ति अधिकतम कितने मूल्य के 2000 रूपये के नोट बैंकों में जमाया या बदल सकता है। लेकिन आरबीआई ने एक बार में अधिकतम 10 नोट ही बदलने का उल्लेख किया है। इस कवायद के पीछे आरबीआई का कहना है कि ऐसा देखा गया है कि 2,000 रुपये मूल्य के नोट का इस्तेमाल अब लेनदेन में आम तौर पर इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
इसके अलावा आरबीआई का यह भी कहना है कि केंद्रीय बैंक ने यह कदम ऊंचे मूल्य वाले नोट का इस्तेमाल काला धन जमा करने में किए जाने संबंधी चिंताओं के बीच उठाया है। आरबीआई ने 2,000 रुपये के नए नोट छापना वित्त वर्ष 2018-19 में ही बंद कर दिया था और धीरे-धीरे उनका चलन काफी कम हो चुका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
