Uttarakhand Pithauragarh-देवभूमि उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश है जो राष्ट्र की उन्नति एवं सफलता के लिए हर क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए पहचाना जाता है। देश की रक्षा हो या खेल क्षेत्र में देश का प्रतिनिधित्व करना, उत्तराखंड के युवाओं के ऐसे कई अवसर मिले हैं। इन सभी अवसरों को स्वीकार करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से कई बार यहाँ के युवाओं ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखंड में खेल क्षेत्र से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के कत्यानी गांव निवासी बॉबी सिंह धामी का चयन भारतीय हॉकी टीम में हो गया है।
जी हाँ, पिथौरागढ़ के बॉबी उत्तराखंड के गौरव और योग्यता को अब विश्वपटल पर प्रदर्शित करेंगे। भारत की राजधानी दिल्ली में हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यी टीम की घोषणा की है। इस सीनियर पुरुष हॉकी टीम के 27 सदस्यों में से एक फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में पिथौरागढ़ के बॉबी धामी का भी नाम शामिल है। बता दें कि बॉबी ने कक्षा 6 से 11वीं तक की शिक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से प्राप्त की है। स्पोर्ट्स कॉलेज से अपनी शिक्षा प्राप्त करते हुए बॉबी ने हॉकी की कई बारीकियां पंकज रावत से सीखीं हैं। पिथौरागढ़ के बॉबी धामी 2017 से हरियाणा सोनीपत के ट्रेनिंग सेंटर में अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल वरुण बेलवाल ने बॉबी की तकनीक और कौशल के बारे में बताते हुए बॉबी की तारीफ भी की है। सोनीपत के ट्रेनिंग सेंटर में बॉबी को प्रशिक्षण वरुण बेलवाल से ही प्राप्त हुआ है। कोच वरुण बेलवाल के मार्गदर्शन में बॉबी ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कई उपलब्धि हासिल कर चुके बॉबी बताते हैं कि कोच वरुण बेलवाल के सानिध्य में उनके खेल, तकनीक और फिटनेस में अभूतपूर्व सुधार आया है, जिसने उन्हें आज इस नई शुरुआत के लिए तैयार किया है। पिथौरागढ़ क्षेत्र भी बॉबी की इस उपलब्धि से अत्यंत खुश है। बॉबी के माता-पिता ने भी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बॉबी को अपना आशीर्वाद दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
